समरसता सेवा संगठन, जबलपुर के तत्वावधान में आयोजित 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को समर्पित वृहद् पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, सर्व समाज के संस्कारधनी निवासी, वरिष्ठ गण, युवा साथी एवं मातृशक्ति का हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है।
इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश फैलाने में आप सभी का सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी अत्यंत प्रेरणादायक रही। आपकी प्रतिबद्धता से यह आयोजन सफल और सार्थक सिद्ध हुआ है।
आइए, हम सब मिलकर प्रकृति के संरक्षण और एक हरित भविष्य के निर्माण के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहें।